हापुड़, फरवरी 4 -- पिलखुवा। मोहल्ला प्रहलादनगर के एक घर में शादी समारोह के दौरान दो सिलेंडरों में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक महिला के दोनों हाथ झुलस गए। परिजनों और रिश्तदारों ने आग पर काबू पाया। मोहल्ला प्रहलादनगर में अर्जुन ठाकुर के घर एक शादी समारोह चल रहा था। दो घरेलू सिलेंडरों की गैस लीक होने से उनमें आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट में आकर अर्जुन की बहन किरण के दोनों हाथ झुलस गए। उसको निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर भेज दिया था। दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पाया लिया था। केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल टीम रवाना हो गई थीं। उससे पूर्व लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। कोई जनहानि नहीं हुई ...