कन्नौज, जनवरी 19 -- तालग्राम, संवाददाता। पीड़ित किसान की पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करने, बाउंड्रीवाल तोड़ने और मारपीट के मामले में पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिलुआपुर निवासी किसान अवधेश कुमार पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पात्रता के आधार पर उनके पिता बाबूराम को गाटा संख्या 476 में एक एकड़ 48 डिसमिल भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि भूमाफियाओं की नजर इस जमीन पर लंबे समय से बनी हुई है। कई बार राजस्व विभाग द्वारा कब्जा दिलाए जाने के बावजूद दबंग जबरन जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। पीड़ित के अनुसार गांव के लंकुश पुत्र राजाराम, नीरज पुत्र मेघनाथ, रामनारायण पुत्र बाबूराम, नन्हू उर्फ दयानंद पुत्र मुरली, सिंटू पुत्र जगदीश, रामबरन पाल पुत्र श्रीराम सहित एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.