जहानाबाद, जून 16 -- अरवल, निज संवाददाता। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सिलीगुड़ी में आयोजित 13 में नेशनल काउंसिल मीट जिले के तीन लोग सम्मानित किए गए। जिसमें एसोसिएशन के अरवल जिलाध्यक्ष कुशवाहा चंदन एवं आरडीएस विद्यालय के निदेशक अमरेश कश्यप एवं वाईस प्रिंसिपल पूजा कश्यप शामिल हैं। सम्मेलन का आयोजन 14 जून से 16 जून के बीच हुआ। जिसका विषय स्किल ट्रेंनिंग प्रोगाम फॉर प्री स्कूल था। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विकास वैभव एवं कटिहार सांसद तारीख अनवर और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सइयद समाईल अहमद आदि शामिल थे। ट्रेनिंग प्रोग्राम में बच्चों को आज के तकनीक के साथ कैसे सिखाया जाए इस पर बल दिया गया। शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.