पीलीभीत, दिसम्बर 19 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरा निवासी मोहनस्वरूप ने अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 17 दिसंबर को वह गैस सिलिंडर को भरवा रहा था। इस दौरान उसका भाई वेदप्रकाश वहां पहुंचा और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। उसके भाई के साथ मौजूद हैप्पी सिंह,दीक्षा और शिबम ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...