बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- मॉरीशस की डॉ. सरिता बुद्धू ने किया चॉकलेटी फ्लेवर का शुभारंभ सात समंदर पार पहुंची सिलाव के खाजा की मिठास फोटो: नालंदा 02: सिलाव में गुरुवार को खाजा व्यवसायी को सम्मानित करतीं मॉरीशस की डॉ. सरिता बुद्धु व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध सिलाव के खाजा की मिठास अब सात समंदर पार तक पहुंच रही है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में आयोजित सार्क जर्नलिस्ट फोरम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सिलाव के प्रसिद्ध 'श्री काली साह सिलाव खाजा' के संचालकों को 'बिहार गौरव सम्मान' से नवाजा गया। यह सम्मान मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री हरीश बुद्धू की पत्नी डॉ. सरिता बुद्धू के हाथों संचालक संजीव कुमार और संदीप कुमार को प्रदान किया। संचालक ने बताया कि वर्ष 1987 में उनके पिता संजय लाल ने मॉरीशस में आयोजित 'सागर महोत्सव' में भारत का...