रांची, फरवरी 15 -- चान्हो, प्रतिनिधि। अमर शहीद वीर बुधू भगत की जयंती समारोह की तैयारियों के तहत रविवार को सिलागाईं स्थित झखरा कुम्बा में पेसा अधिनियम और पारंपरिक पड़हा व्यवस्था पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, पड़हा प्रतिनिधियों और स्मारक समिति के सदस्यों ने आदिवासी स्वशासन, परंपराओं और वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सामंजस्य पर विमर्श किया। परिचर्चा में पड़हा दीवान भउवा उरांव, प्रो. रामकिशोर भगत, अल्फ्रेड मिंज, चंदरू उरांव महतो, अध्यक्ष शिवपूजन भगत, महासचिव गोपाल भगत, डॉ परमेश्वर भगत, मारवाड़ी उरांव और पड़हा राजा सुनील मुंडा मौजूद थे। दीवान भउवा उरांव ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून लागू होने के बावजूद नगर निगम और पंचायत चुनाव जैसी व्यवस्थाएं कई सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि एक ही क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.