अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- लमगड़ा। ब्लॉक के कपकोट गांव निवासी मंजू कपकोटी ने सिलाई सेंटर खोल कर स्वरोजगार कर रहीं हैं। इस काम में रीप परियोजना का भी सहयोग मिला। सिलाई करने के साथ वह स्थानीय महिलाओं व युवतियों को इसका प्रशिक्षण भी दे रही हैं। मंजू ने बताया कि वह पिछले आठ साल से सिलाई का कार्य कर रहीं हैं। रीप परियोजना के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण व व्यवसाय विस्तार के लिए सहयोग मिला। उनके लिए तीन लाख की व्यावसायिक योजना तैयार की गई। इसमें 75000 की परियोजना सहायता, डेढ़ लाख बैंक ऋण और 85 हजार स्वयं का अंशदान शामिल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...