बरेली, फरवरी 22 -- सिलाई सीखने गई किशोरी से टेलर ने छेड़छाड़ की। मामले में टेलर के खिलाफ थाना भोजीपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाली किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 14 वर्षीय बहन गांव के ही नंदराम के यहां सिलाई सीखने गई थी। इस दौरान नंदराम ने उनकी बहन को गलत नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। उनकी बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने छोड़ दिया, लेकिन किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी नंदराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.