गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- मांझागढ़ । प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए सिलाई मशीन व मुर्गी पालन का तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। सिलाई मशीन के लिए 35 युवतियों का बैच है। वहीं मुर्गी पालन के लिए 35 युवकों का बैच बनाया गया है। आरसेटी के निदेशक अतहर हुसैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्व-रोजगार के प्रति प्रेरित करना है, ताकि वे अपने कौशल के दम पर आत्मनिर्भर बन सकें। सिलाई प्रशिक्षण में आधुनिक मशीनों का उपयोग, डिजाइनिंग और परिधान निर्माण की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। वहीं मुर्गी पालन प्रशिक्षण में तकनीकी जानकारी, आहार प्रबंधन, टीकाकरण व छोटे स्तर पर उद्यम की शुरुआत करने के तरीके बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...