औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- रेड क्रॉस भवन, सदर अस्पताल में शुक्रवार को एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सिलाई प्रशिक्षित पूर्व लाभार्थियों को सिलाई से संबंधित सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में कपड़ा, धागा, टेप, चॉक, तेल, स्क्रूड्राइवर, बोबिन, कैंची आदि सामग्री दी गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 34 लाभार्थियों को इसका लाभ मिला। इस अवसर पर एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम लीड डॉ चंद्रमणि, स्टेट कोऑर्डिनेटर अक्षय प्रजापति, वीवीएम अध्यक्ष सुखराम सिंह, प्रखंड कोऑर्डिनेटर सागर कुमार, रंजीत कुमार, नंदलाल रजक और विनोद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.