औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में बुधवार को हसपुरा पीरु रोड में संचालित निशुल्क सिलाई केंद्र पर सिलाई प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों ने काफी उत्साह से शामिल हुए। इसमें प्रथम स्थान फिजा अंजुम, द्वितीय स्थान रूबी खातून, तृतीय स्थान पायल कुमारी समेत इरमान जहां, सिफत, अंजली कुमारी, चांदनी कुमारी, रूनी कुमारी समेत 10 मेधावी प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटों से सम्मानित किया गया। संचालक शहबाज मिन्हाज ने अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला स्किल मैनेजर राकेश कुमार, रमाकांत शर्मा और डा. नवल कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जो स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करता है। इस दौरान दर्जनों महिलाओं का नामांकन किया ...