सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- लंभुआ, संवाददाता। पीछे से चैनल का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने हजारों की नगदी व सिलने के लिए आए नए कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय निवासी प्रमोद यादव केशव नगर मोहल्ले में यादव टेलर्स नाम से वीर बहादुर सिंह के मकान में दुकान खोल रखा है। दुकानदार के मुताबिक मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसको चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीछे से चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और अन्य दरवाजों का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे। दुकान में रखी अलमारी तोड़कर चोर बीस हजार नगदी तथा पचास सेट दुकान में सिलने के लिए आए नए कपड़े उठा ले गए। दुकानदार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.