पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। विकास भवन के बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से एक माह का सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है, जिसमें वस्त्रों की सिलाई की बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है, जिससे वह आगे बढ़कर कुछ कर सके। वर्तमान समय में विकास भवन के विकास संस्थान में एक माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें दूरदराज क्षेत्र की महिलाएं प्रशिक्षण लेने का काम कर रही हैं। प्रशिक्षक रामश्री देवी ने बताया कि महिलाओं को सिलाई से जुड़ी सारी जानकारी दी जा रही है। कपड़े काटने से लेकर सिलाई में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है। महिलाएं पूरे मनोयोग से सिलाई ट्रेड का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। सिलाई प्...