चक्रधरपुर, मई 16 -- चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोडी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य का समापन शुक्रवार को हुआ। छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को गुलदस्ता और फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान गणेश वंदना, सीता सयंवर, महिषासुर वध, भष्मासुर वध समेत अन्य नृत्य का आयोजन हुआ। सिलफोडी ऊपर टोला ओर नीचे टोला के बीच छऊ नृत्य हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि रामलाल मुंडा ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस नृत्य में बिना कुछ बोले अपनी भावभंगिमा से रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं को दिखाने की कला देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कलाकारों को देश दुनिया में बेहतर मंच मिले। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में छऊ कला केंद्र खोला जाए, उसके लिए सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.