पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- पिथौरागढ़। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलचमू में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सक डॉ.शशि फिरमाल ने मरीजों का उपचार कर दवाई वितरित की। अधिकांश मरीज घुटने में दर्द, डायबिटीज, बीपी, बुखार, सर्दी जुखाम से ग्रसित मिले। सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने शिविर के लिए चिकित्सक डॉ.शशि, प्रदीप, विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर गैडा व स्टाफ का आभार जताया। बताया कि सोसायटी की ओर से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.