पलामू, जनवरी 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के नारायण हॉस्पिटल में गढ़वा जिले के दो मरीजों के सिर में गंभीर चोट और रक्त जमाव का सफल ऑपरेशन किया गया है। गढ़वा निवासी 45 वर्षीय नंदलाल विश्वकर्मा एवं 55 वर्षीय रामचंद्र प्रजापति को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। दोनों मरीजों का ऑपरेशन डॉ. अशोक, डॉ. हांसदा एवं डॉ. राहुल अग्रवाल की टीम ने सहयोगी स्टाफ के साथ किया। रामचंद्र प्रजापति की स्थिति में काफी सुधार है। नंदलाल विश्वकर्मा की स्थिति अभी क्रिटिकल बनी हुई है। दोनों मरीज आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। मरीजों के परिजनों ने बताया कि समय पर बेहतर इलाज मिलने से उन्हें नई उम्मीद मिली है। परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों की टीम के प्रयासों जान बच जाने की उम्मीद...