उन्नाव, दिसम्बर 17 -- सोहरामऊ, संवाददाता। थानाक्षेत्र के लालाखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर देवर ने भाभी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। कुछ दिनों से मकान बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने भाई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज आरोपित देवर की तलाश शुरू कर दी है। चिलौली मजरा लालाखेड़ा गांव के रहनेवाले दो भाई नरेश और रामू के बीच मकान के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले को लेकर कई बार कहासुनी और मारपीट भी हो चुकी थी। हर बार गांव के लोग समझाकर मामला शांत करवा देते थे। गांव के लोगों और रिश्तेदारों के बीच भूमि व मकान का बंटवारा दो माह पहले हो गया था। लेकिन रामू मकान के बंटवारे से संतुष्ट नह...