उन्नाव, दिसम्बर 17 -- सोहरामऊ। देवर ने अपनी भाभी के सिर पर रॉड से तीन वार किए थे। अधिक रक्तस्राव से मौत हुई थी। इसकी पुष्टि बुधवार को शव के पोस्टमार्टम में हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बुधवार शाम गांव स्थित खेत में शव का अंतिम संस्कार किया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव में मंगलवार को देवर ने भाभी के सिर पर लोहे की राड मार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद महिला सुनीता का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मची रही। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित खेत में कर दिया। मौत को लेकर बेटी रेनू तथा बेटे मोनू का रो-रो कर बेहाल होते रहे। बात करने पर मृतका सुनीता के पति ने बताया कि पुराने घर में बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसके भाई रामू ने राड से हमला कर अपनी भाभी सुनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.