भभुआ, दिसम्बर 18 -- कुदरा के पिपरा गांव के खलिहान में ओसनी करने के दौरान हुआ हादसा अपने माता-पिता के साथ धान की कटनी करने के लिए आया था किशोर (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सिर पर पंखा गिरने से गंभीर रूप से घायल झारखंड के एक किशोर की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक 14 वर्षीय अंकित कुमार लातेहार जिला के चिपाडोहर थाना क्षेत्र के केढ़ गांव निवासी रामबली भुइयां का पुत्र था। उसके माता-पिता कुदरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में धान की कटनी करने आए थे। अंकित भी उनके साथ यहां आया था। सदर अस्पताल पहुंची मृतक की मां सुषमा देवी ने बताया कि वह एक माह पहले यहां कटनी करने आए थे। बुधवार की शाम धान की ओसनी का काम चल रहा था। इसके लिए वहां पंखा लगाया गया था। पंखा अचानक अंकित के शरीर पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी। घायल होने के बाद गांव में उसका इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.