लखनऊ, मार्च 28 -- निगोहां में सिर में चोट लगने से पवन कुमार तिवारी (35) की मौत हुई थी। बुधवार को पवन का शव पड़ोस में ही रह रहे चचेरे भाई रामबली के घर पर मिला था। उनके पास से 60 हजार रुपए भी गायब थे। भाई की तहरीर पर निगोहां पुलिस रामबली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुहरिया निवासी कौशलेन्द्र ने मुकदमा दर्ज कराया कि बुधवार सुबह भाई पवन तिवारी पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई रामबली के साथ निर्माण सामग्री खरीदेंने 60 हजार रुपए लेकर घर से निकले थे। शाम को भाई पवन चचेरे भाई रामबली के साथ उसके घर गए। वहां दोनों ने शराब पी। इस बीच उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रामबली ने पवन के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर में चोट लगने से पवन की मौत हो गई। इसके बाद रामबली की मां ने उनके घर पर आकर बताया कि पवन उनके घर पर मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.