गढ़वा, नवम्बर 19 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के नगवां मोहल्ला निवासी मनु चंद्रवंशी की पत्नी उषा देवी के सिर पर ईंट गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि उषा घर के आंगन में लकड़ी पर खाना बना रही थी। उसी दौरान छत के ऊपर खेल रहे बच्चों ने एक ईंट उसके सिर पर गिरा दिया। उससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...