बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- बेन थाना क्षेत्र के गुलरिया बिगहा गांव की घटना गांव के पास नदी से बरामद की गयी लाश संपत्ति विवाद में हत्या की जता रहें आशंका बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलरिया बिगहा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। मंगलवार को गांव के पास ही नदी से लाश बरामद की गयी। सिर व हाथ पर जख्म के गहरे निशान हैं। ऐसा लगता है कि कहीं और हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान गांव निवासी स्व. कृष्ण यादव की 70 वर्षीया पत्नी तारावती देवी के रूप में की गयी है। लोग संपत्ति के विवाद में हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। महिला के भांजे विपिन कुमार ने बताया कि सुबह में गांववालों ने बताया कि नदी से लाश मिली है। ग्रामीणों की मदद से उसे निकाला गया। तब पहचान हुई। इसके बाद महिला की दोनों बेटियों को सूचन...