बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता नशे में हुई मारपीट के दौरान युवक की मौत को गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि की है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगाहनी गांव निवासी 35वर्षीय दुर्विजय रविवार की रात नशे में डब्बू के दरवाजे पर अलाव ताप रहा था। अलाव तापने के दौरान नशे की हालत में उसके दोस्त दीपू से विवाद हो गया था। दोस्त ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस मारपीट से नही बल्कि सर्दी लगने से मौत होने की बात कह रही थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में उसकी सिर की हडड़ी टूटने से मौत की पुष्टी की गई है। इस सबंध में थानाध्यक्ष तिंदवारी दीपेश सागर ने बताया कि हेंडइंजरी से उसकी मौत हुई है। परिजनो को बुलवा कर उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...