नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी नेता की जम्मू और कश्मीर को अलग करने की मांग पर कहा है यह कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर एक दूसरे के अभिन्न अंग हैं और इनको अलग करने का विचार भी नहीं किया जा सकता है। बीजेपी विधायक शाम लाल शर्मा ने जम्मू और कश्मीर को अलग करने की बात कही थी। वहीं बीजेपी ने उनके इस बयान से दूरी बना ली है। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि उनके बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं बीजेपी नेता के इस बयान को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू और कश्मीर को अलग करना शरीर से सिर को अलग करने जैसा होगा। जम्मू एक शरीर का सिर है तो कश्मीर उसका धड़ है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोग भी जम्मू-कश्मीर में ही लौटना चाहते हैं। बता दें कि 2019 में सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.