संभल, दिसम्बर 18 -- चार दिन पूर्व पतरौआ रोड के ईदगाह के बाहर सिर, हाथ व पैर कटा शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम हो गया, लेकिन रिपोर्ट कोतवाली तक नहीं पहुंची। हालांकि शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है और डीएनए के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मृतक के दाहिने हाथ पर नाम का टैटू गुदा हुआ है। बीती सोमवार की सुबह पतरौआ रोड बड़ी ईदगाह के बाहर कुछ कुत्ते एक शव को नोंच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी था। दूसरे पुलिस ने शव जिस स्थान पर मिला था, वहाँ जाकर सर्च अभियान चलाया था,लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा। शव की शिनाख्त न होने और नियमों के 72 घंटे का इंतजार जरूरी होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 72 घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.