सहरसा, जून 19 -- बिहार में अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। सहरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का सर और कान दो टुकड़े में फट चुका था। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा, पुअनि खुशबू कुमारी सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाया गया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने मे जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक का वेशभूषा और पहनावा देखकर लोगों ने संभावना जताई की वह कूड़ा कचरा चुनने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर युवक की लाश मिलने से इलाके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.