नई दिल्ली, फरवरी 5 -- डेली स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत ज्यादा कपड़ों की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके वॉर्डरोब में कुछ खास पीसेज हैं, तो कम कपड़ों में आप अलग-अलग और स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसी कॉन्सेप्ट को कैप्सूल वॉर्डरोब कहा जाता है। अगर आप आमतौर पर देसी आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं, तो कुछ सिलेक्टिव पीसेज शामिल कर के एक देसी कैप्सूल वॉर्डरोब तैयार कर सकती हैं। जिसे मिक्स एंड मैच कर के स्टाइलिश लुक आराम से क्रिएट किए जा सकते हैं। इन्फ्लूएंसर ऋचा बताती हैं कि अपने देसी कैप्सूल वॉर्डरोब में आपको सिर्फ 7 बेसिक आउटफिट्स शामिल करने हैं, इन्हें ही आप ऑकेजन के हिसाब से अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।एक वाइट कॉटन कुर्ता ऋचा कहती हैं कि आपको अपने देसी वॉर्डरोब में एक सिंपल वाइट कॉटन का कुर्ता जरूर शामिल करना चाहिए...