सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में धान अधिप्राप्ति योजना का 50 प्रतिशत लक्ष्य भी हासिल नहीं हो पाया है। जिले में इस वर्ष एक लाख क्विंटल धान खरीददारी का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अब तक सिर्फ 22688 क्विंटल धान की ही खरीददारी हुई है। जो निर्धारित लक्ष्‍य का सिर्फ 22.69 प्रतिशत ही है। इधर बताया गया कि जिले के 23 लैम्पस के माध्यम से खरीदे गए धान को तीन मिलरो के द्वारा उठाव किया जा रहा है। जिसमें वर्षा राईस मिल सिमडेगा और गुमला जिले के दो मिलर कंचन मिल और प्रीमियम मिल शामिल है। तीनो मिलरो के द्वारा अब तक 22688 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। लैम्‍पस में धान बेचने वाले 438 किसानों के बीच प्रथम किस्‍त की राशि 2,52,61,417 रुपए एवं 158 किसानों के बीच दूसरे किस्‍त की राशि 1,04,74,476 रुपए का भुगतान कर दिया गया है। इधर सरकार द्वारा...