प्रयागराज, जुलाई 4 -- प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की वेबसाइट एक बार फिर खोली जाएगी। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सिर्फ 12 अभ्यर्थियों के आवेदन लेने के लिए सात जुलाई को सुबह दस से शाम पांच बजे तक पोर्टल खोलने के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के अन्य पदों के साथ बीएड के लिए 31 अगस्त 2022 तक आवेदन मांगा था। हालांकि अंजू व दो अन्य की ओर से दायर याचिका में नौ दिसंबर 2022 को हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड की अर्हता एनसीईटी मानकों के अनुरूप न होने के कारण इसे रद्द करते हुए पुनः विज्ञापित करने का आदेश दिया था। इसके बाद आयोग ने हाईकोर्ट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.