नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक संग्राम जगताप के विवादास्पद बयान थमने का नाम नहीं ले रहे। कारण बताओ नोटिस मिलने के बावजूद वे लगातार ऐसी बयानबाजी जारी रखे हुए हैं। अहिल्यानगर में विधायक जगताप ने एक बार फिर मुस्लिम समुदाय को निशाने पर लिया और दावा किया कि हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामलों के पीछे जिहादी जिम्मेदार हैं। सोमवार को संगमनेर तहसील के घरगांव गांव में हुई एक रैली में उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं पर अत्याचार के 100 मामलों में हर आरोपी जिहादी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे समाज में कुछ लोग इन जिहादियों का खुला समर्थन कर रहे हैं। हम अगर इन हमलों की जांच करें, तो पाएंगे कि सभी पीड़िताएं हिंदू महिलाएं हैं और सभी अभियुक्त जिहादी ही हैं। बता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.