लखनऊ, नवम्बर 16 -- कॉल्विन कॉलेज वार्ड में आधे घरों से नहीं उठ पा रहा कूड़ा लखनऊ में कूड़ा निस्तारण की बड़ी खामी, गाड़ियां ही नहीं लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड में करीब 5000 मकानों से कूड़ा उठाने के लिए सिर्फ 7 गाड़ियां लगाई गई हैं। इनमें भी रोजाना कोई न कोई गाड़ी खराब रहती है या किसी गाड़ी का ड्राइवर ड्यूटी पर नहीं आता, जिससे उठान की व्यवस्था और बिगड़ जाती है। अकेले इसी वार्ड में ही नहीं लगभग सभी 110 वार्डों की यही स्थिति है। इसी वजह से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। एक गाड़ी पर 700 घरों का भार औसतन एक गाड़ी दिन भर में 700 घरों से कूड़ा उठा रही है। अगर मान लिया जाए कि एक घर से कूड़ा उठाने में केवल एक मिनट लगे, तो 700 मिनट यानी 12 घंटे लगेंगे जो व्यावह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.