गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने कहा कि भाजपा के लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम का उपयोग सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए करते हैं। सही मायने में भगवान बिरसा मुंडा से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेताओं ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोई श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की आदिवासी समाज के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। भाजपा ने आदिवासी नेताओं को सम्मानित करने की बजाय उन्हें नजरअंदाज किया है। गढ़वा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की एक भी प्रतिमा स्थापित नहीं थी। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आधुनिक पार्क का निर्माण कराया गया, उसमें उनकी प्रतिमा भी लगाई गई। 15 साल शासन करने वाली भाजपा और उनके विधायक को भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.