लखनऊ, जनवरी 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ दीदी ममता बनर्जी ही भाजपा को टक्कर दे रही हैं। हमें खुशी है दीदी ने ईडी को हरा दिया। भाजपा पेन ड्राइव का पेन (दर्द) नहीं सहन कर पा रही है। ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के संगठन हैं। ये एजेंसिया भाजपा संगठन के साथ चलती हैं। भाजपा को लगता है कि वह जिस राज्य में नहीं लड़ पाएगी, वहां इन एजेंसियों को आगे कर देती है। अखिलेश ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि मैं दीदी की हिम्मत, तृणमूल कांग्रेस और इनके कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि ये सब जिम्मेदारी से जनता के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कोलकता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने पूरा महाराष्ट्र का चुनाव ईड...