फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। जल संचयन के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाए जाने के आदेश हैं, लेकिन जिले में सिर्फ तीन राजकीय विद्यालयों में ही हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हैं। यह हाल तब है, जब वर्ष 2025 में शासन ने शत-प्रतिशत रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए थे। दिसंबर 2025 को शासन ने आदेश दिए थे कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में जल संचय जन-भागीदारी के तहत रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं। हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के बाद इसकी रिपोर्ट जल संचय पोर्टल पर अपलोड की जाए। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी ने जब समीक्षा बैठक की तो सिर्फ राजकीय बालक इंटर कॉलेज, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) फतेहगढ़ व राजकीय बालक इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में ही हार्वेस्टिंग सिस्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.