देवरिया, जुलाई 1 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उप नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंगलवार को स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश के सभी वर्गो का चौमुखी विकास हुआ है। देश के दबे कुचले गरीबों व दलितों के विकास की चिन्ता सिर्फ कांग्रेस को ही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से पूरे देश की आम जनता परेशान है। अब कांग्रेस के तरफ लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास सभी नवनियुक्त पदाधिकारी करेंगे। कांग्रेस के बिना इस देश का लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता है। जिला सचिव शमशुल आजम ने कहा कि राहुल गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.