नई दिल्ली, जुलाई 16 -- इंग्लैंड टेस्ट टीम ने भारत को तीसरे टेस्ट मैच में 22 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दमदार जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड को बुधवार को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया। धीमी ओवर गति के कारण उसके दो अंक काट दिए गए। इंग्लैंड को हुए इस नुकसान पर पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन नाराजगी जाहिर की है और आईसीसी के निर्णय पर सवाल खड़े किए है। उनका मानना है कि सिर्फ एक टीम को सजा देना उचित नहीं है। माइकल वॉन ने बुधवार को ट्वीट करके लिखा, ''ईमानदारी से कहूं तो दोनों टीमों का लॉर्ड्स में ओवर रेट बहुत ही खराब था। सिर्फ एक टीम को ही कैसे सजा मिली है ये मेरे समझ से परे है।'' बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली टीम पर टेस्ट के बाद मैच फीस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.