बरेली, जनवरी 8 -- सिरौली/भमोरा। एंटी करप्शन टीम ने सिरौली में कानूनगो और उसके निजी मुंशी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों किसान से भूमि की पैमाइश के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। बुधवार दोपहर जैसी उन्होंने किसान से 20 हजार रुपये लिए एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने दबोचा लिया। टीम ने दोनों को भमोरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। भमोरा थाने में ही दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आंवला तहसील के परगना सिरौली में वीरेंद्र पाल सिंह राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात हैं। उन्होंने मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनईया निवासी सर्वेश कुमार को निजी मुंशी रख रखा है। वीरेंद्र पाल सिंह पिछले दिनों ही अमीन से प्रोनन्त होकर राजस्व कानूनगो बना है। कुछ दिन पहले गांव केसरपुर के पंकज ने अपनी कृषि भूमि की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र...