रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि सिरौली में प्रशासन एक वर्ग और संप्रदाय को निशाना बना रहा है, जबकि यहां की स्थिति अन्य विधानसभाओं जैसी ही है। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर यहां कॉलोनियां काटकर बिना सुविधाएं दिए यूपी चले गए और इसके लिए प्राधिकरण व प्रशासन भी बराबर रूप से जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ भी निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई होनी चाहिए। बेहड़ ने कहा कि जब लोग घर बना चुके हैं, तब उनका नियमन होना चाहिए और इसके लिए वह आंदोलन भी करेंगे। पिछले दो दिनों से विकास प्राधिकरण की टीम सिरौली में स्टांप पर भूमि खरीदकर बने भवनों और बिना मानचित्र स्वीकृत निर्माण पर कार्रवाई कर रही है। प्राधिकरण ने तीन वाणिज्यिक भवनों को सील करने के साथ ही कॉलोनी की सड़क व एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त किया है। शनिवार को विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.