रुद्रपुर, फरवरी 16 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा नगरपालिका से सिरौली को अलग कर पृथक निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में सिरौलीवासी और भाजपा कार्यकर्ता नई मंडी परिसर में एकत्र हुए और वहां से रैली की शक्ल में बरेली रोड, डीडी चौक, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन और कोतवाली रोड होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर सिरौली को किच्छा नगरपालिका से अलग करने के समर्थन में नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने एसडीएम गौरव पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने पूर्व में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सिरौली को किच्छा नगरपालिका से अलग कर ...