बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव में गुरुवार देर शाम विवाहिता की हत्या की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये। विवाहिता सेनवरिया निवासी अनूप यादव की पत्नी रीता देवी (30) थी। सिरिसिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की सुबह जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों के फर्द बयान पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। टीम ने साक्ष्य व नमूने जुटाये हैं। मामले की गंभीरता को देख एसडीपीओ-1 विवेकदीप ने भी घटनास्थल...