बदायूं, जनवरी 21 -- बिल्सी। शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय बरेली के सहयोग से गांव सिरासौल के पंचायत घर पर 21 जनवरी को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चौहान बताया कि शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का उसी दिन ऑपरेशन हेतु बरेली रेफर किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आधार कार्ड की फोटो प्रति, मरीज अथवा परिजन का मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। उन्होंने नेत्र रोगियों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.