बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- सिरारी में करंट से महिला की मौत शेखपुरा। सिरारी थाना क्षेत्र के सिरारी गांव में रविवार की सुबह करंट लगने से 45 वर्षीय बबीता देवी की मौत हो गई। मृतक फुलचंद सिंह की पत्नी बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सुबह में घर के गेट के पास झाड़ू दे रही थी। इसी बीच लोहे के गेट में करंट आ गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...