कौशाम्बी, जनवरी 5 -- सिराथू तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर अधिकारियों ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एडीएम शालिनी प्रभाकर एवं उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन कराकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। संपूर्ण समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.