कौशाम्बी, फरवरी 13 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में शुक्रवार को सिराथू तहसील परिसर में लोगों को जागरूक करने के लिए प्री-कैंप आयोजित हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा/वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। इससे पूर्व जिले की सभी तहसीलों में प्री-कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील परिसर सिराथू में प्री-कैंप आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्री कैम्प में कुल 1100 लाभार्थियो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.