कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय सिराथू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ समेत अन्य मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा बुधवार की दोपहर सिराथू ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां आईजीआरएस पंजिका का अवलोकन करने के दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर अंकित न पाए जाने पर कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारी को आईजीआरएस निस्तारण की आख्या प्राप्त न होने पर संबंधित सेक्टर एडीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। बीडीओ से कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राप्त आख्या की गुणवत्ता की जांच मौके पर जाकर की जाए। उन्होंने सर्विस बुक व जीपीएफ पासबुक ...