कौशाम्बी, फरवरी 20 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को सिराथू तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव सहित फरियादियों के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फरियादियों के बैठने व पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। इस पर उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ को तहसील में फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, समुचित पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयां की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही राजस्व मामलों के निस्तारण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.