गंगापार, मई 10 -- मेजा तहसील के ग्राम पंचायत सिरहिर में इस समय पानी के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। गर्मी का कहर जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इस गांव में पेयजल का संकट गंभीर रूप ले रहा है। सिरहिर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि, हमारे गांव में एक छोटी पेयजल सप्लाई टंकी लगी है जहां पर एक टोटी लगी है वहां पर पेयजल के लिए हमें बाल्टी लेकर अपने नंबर का घंटों इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर कहीं दो बाल्टी पानी मिल पाता है। इतना ही नहीं नंबर के लिए लोगों में आपस में रोज कहासुनी और तू-तू मैं-मैं भी हो जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में यही एक पेयजल की सुविधा है जिसके चलते भारी भीड़ इकट्ठा होती है। ग्रामीण चिलचिलाती धूप में साइकिल पर डिब्बा और बाल्टी लाद कर ले जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.