संभल, मार्च 12 -- नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल अब्बास नकवी ने रोडवेज बस स्टॉप के सौंदर्यीकरण की पहल शुरू कर दी है। मंगलवार को आयोजित नगर पंचायत की बैठक के तुरंत बाद अध्यक्ष ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे जल्द मुलाकात की इच्छा जाहिर की। अध्यक्ष नकवी ने बताया कि कुछ समय पहले हुए एक दुर्घटना के बाद उन्होंने सिरसी रोडवेज बस स्टॉप के सामने लगे खतरनाक ट्रांसफार्मर को हटाने की अपील की थी। उन्होंने चिंता जताई कि यह ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है और इसे जल्द से जल्द हटाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सिरसी का पुराना रोडवेज बस स्टॉप अब बेहद जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि वर्षों पुराने इस भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा। नया भवन पीछे की ओर निर्मित किया जाएगा ताकि यात्रियों को रोड पर चढ़ने-उतरने की परेशानी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.