संभल, मार्च 12 -- नगर पंचायत सिरसी में मंगलवार को नगर के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष कौशल अब्बास नकवी ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने किया। बैठक में नगर पंचायत सिरसी के सभी 12 निर्वाचित सभासद उपस्थित रहे। बैठक में कुल 15 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए गए। सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। बैठक में विकास कार्यों को लेकर सदस्यों ने मेज थपथपा कर खुशी जाहिर की। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में नगर के लिए अहम योजनाओं पर सहमति बनी। 15 करोड़ से नगर में जल निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.