संभल, दिसम्बर 9 -- कस्बे में सोमवार को स्व. मौलाना हसीनुजमा साहब की बैठक पर बिजली बिल राहत योजना का लगाया गया। नोडल अली सज्जाद ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना जो सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की है उनके लिए एक सुनहरा मौका है कि ब्याज में हंड्रेड परसेंट की छूट सर चार्ज में छूट मूलधन में 25% की छूट जारी है। पांच उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राहत योजना में रजिस्ट्रेशन कराया और बिल जमा किया उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना गया और उनका निवारण किया गया। मंगलवार को मुकर्रापुर में कैंप लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...